Breaking News

आर्थिक सर्वेक्षण 2021: सरकार ने कहा, इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण कोरोना योद्धाओं के लिए

@शब्द दूत ब्यूरो

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 जारी करते हुए कहा कि इस साल का आर्थिक सर्वे देश के कोरोना योद्धाओं को समर्पित है। सर्वेक्षण के कवर में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीर है।

सलाहकार सुब्रमण्यन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वी शेप रिकवरी की ओर बढ़ रही है। इकोनॉमिक सर्वे ऐप भी लांच किया गया है। इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण ई बुक के रूप में पेश किया गया है। इससे पहले संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया।

सुब्रमण्यन ने कहा कि हमने बड़ी आर्थिक और मानवीय क्षति को अच्छी नीति के जरिये बचाया। वित्त वर्ष 2021 में जीडीपी माइनस 7.5 फीसदी रह सकती है। लेकिन वित्त वर्ष 2022 में यह 11 फीसदी रह सकती है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 37 लाख मामलों को कम रखा है और मौतों का आंकड़ा एक लाख कम करने में कामयाबी पाई है। सख्त लॉकडाउन के कारण ऐसा संभव हो सका।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

निलंबित उपनिरीक्षक की गोपनीय आख्या सार्वजनिक कैसे हुई? पुलिस महकमे में हड़कंप,डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) उत्तराखंड पुलिस में एक अधिकारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-