नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
किसानों के प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुये हादसे में मृत किसान रामपुर जनपद के डिबडिबा का था। पहले उसके उत्तराखंड का निवासी होने की बात आ रही थी। लेकिन बाद में पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक रूद्रपुर से सटे रामपुर जनपद के ग्राम डिबडिबा के साहब सिंह का पुत्र नवनीत सिंह था।
बता दें कि पहले मृतक के बाजपुर का निवासी होने की खबरें आ रही थी। सोशल मीडिया और कुछ चैनलों ने भी मृतक के बाजपुर निवासी होने की सूचना दी थी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal