Breaking News

रोटरी क्लब की कोरोना टीकाकारण जागरूकता यात्रा कल काशीपुर पहुंचेगी

काशीपुर । रोटरी- इनरव्हील द्वारा शुरू किए गए 1500 किलोमीटर के राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण जागरूकता यात्रा अभियान के तहत रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर व रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी शनिवार को नगर में पैदल मार्च कर जागरूकता रैली
निकाली जायेगी। रैली के बाद नगर निगम सभागार में कोविड टीकाकरण जागरूकता सभा का आयोजन भी किया जायेगा। रैली में बैनर्स, पोस्टरों व स्लोगन के माध्यम से कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियां दूर की जाएंगी।

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष मधुप मिश्रा ने बताया कि 11 जनवरी को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए रोटरी अंतरराष्ट्रीय व इनरव्हील अंतरराष्ट्रीय से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्य में जागरुकता बढ़ाने का आह्वान किया था। जिसके तहत रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 व इनरव्हील इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 311 ने 1500 किलोमीटर की राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण जागरूकता यात्रा अभियान की योजना बनाई । यात्रा का शुभारंभ रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 द्वारा 
कार रैली के रूप में आज  कानपुर से किया गया। यह यात्रा  कानपुर से इटावा,आगरा, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, बिसौली, रामपुर होते हुए 23 जनवरी शनिवार की देर शाम काशीपुर पहुंचेंगे। जहाँ से रामनगर हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव होते हुए 25 जनवरी की पूर्व संध्या पर वापस कानपुर पहुंच जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक दृष्टि से इस यात्रा अभियान को पांच सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें तृतीय सेक्टर (बिसौली-रामपुर-काशीपुर-रामनगर- हल्द्वानी- रुद्रपुर- पीलीभीत ) का नेतृत्व रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के मंडलाध्यक्ष ( मनोनीत ) पवन अग्रवाल के निर्देशन में किया जाएगा। काशीपुर में जागरूकता यात्रा के सदस्यों स्वागत किया जायेगा। इस दौरान रोटरी व इनरव्हील के सभी सदस्य भारत को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लेंगे।

इसी क्रम में 23 जनवरी  दोपहर 2:15 बजे रामलीला मैदान से रोटरी व इनरव्हील के सदस्यों द्वारा पैदल मार्च कर कोरोना टीकाकरण जागरूकता यात्रा शुरू की जायेगी। जो रतन सिनेमा, डाकघर रोड, मुख्य बाजार , नगर निगम मार्केट होते हुए नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न होगी। । सभागार में कोरोना टीकाकरण जागरूकता सभा का आयोजन जायेगा। सभा में  मेयर उषा चौधरी मुख्य अतिथि, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के सिन्हा, नोडल कोविड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के मंडलाध्यक्ष (मनोनीत ) पवन अग्रवाल, रोटेरियन देवेंद्र अग्रवाल , इनरव्हील क्लब की उपाध्यक्ष रेखा जिंदल, सचिव प्राची अग्रवाल , रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट की अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट के सचिव डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, नगर निगम काशीपुर के पार्षदगण समेत रोटरी व इनरव्हील के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-