मेरठ। देशभर में चीन और चीनी सामान के बहिष्कार के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक दिल्ली-मेरठ के बीच बन रही रैपिड रेल परियोजना में भूमिगत टनल का निर्माण चीन की कंपनी करेगी। चीनी कंपनी ने भारतीय कंपनियों को पछाड़कर यह ठेका हासिल किया है।
शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड भारत में इस परियोजना को पूरा करेगी। ठेके की शर्तों के अनुसार यह चीनी कंपनी दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच 5.6 किलोमीटर लंबी भूमिगत टनल का निर्माण करेगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी प्रक्रियाओं और दिशा निर्देशों का पालन करते हुए चीनी कंपनी को ठेका दिया गयाहै। बता दें कि एनसीआरटीसी भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण करा रहा है। निगम ने कहा है कि इस कार्य के लिए कई एजेंसियां वित्त पोषण कर रही हैं और ठेके के लिए कई स्तरों पर मंजूरी लेनी पड़ती है।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal