Breaking News

अग्रिम मोर्चे पर कोरोना से युद्ध लड़ रहे योद्धाओं को बांटे गए मास्क

@शब्द दूत ब्यूरो

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड मानव सेवा समिति द्वारा यूनाइटेड वे ऑफ बंगलुरू के तत्वावधान में अरविंद मिल्स द्वारा निर्मित पर्यावरण मित्र और वाल्व रहित 1000 N95 मास्क का वितरण किया गया। ये मास्क रामनगर, नैनीताल की नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों, पैरा मेडिक्स, तथा कोरोना से अग्रिम मोर्चे पर युद्ध लड़ रहे अस्पताल कर्मियों के लिए पूर्व विधायक तथा मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के पूर्व उद्योग सलाहकार रणजीत सिंह रावत एवं नैनीताल जिले के रामनगर नगरपालिका के चेयरमैन मोहम्मद हाज़ी अकरम ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका को सौंपे।

रणजीत सिंह रावत ने संस्था तथा इस कार्य में लगे समाजसेवियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्रों में संस्था की मास्क बांटने की पहल सराहनीय है।
.
बता दें कि यूनाइटेड वे ऑफ बंगलुरू के सौजन्य से उत्तराखंड मानव सेवा समिति इन क्षेत्रों में अब तक लगभग 16,000 N 95 मास्क का वितरण कर चुकी है। इसके अतिरिक्त नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, नैनीडांडा, रिखणीखाल, यमकेश्वर तथा रुद्रप्रयाग ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आशा कार्यकत्रियों, ग्राम प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के लिए मास्क दिए गए हैं।

उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष वीएन शर्मा के मुताबिक मास्क तथा अन्य जरूरी चीजों को बांटने की मुहिम जारी रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-