Breaking News

भारत में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के पार, अमेरिका के बाद दूसरा सर्वाधिक केस वाला देश

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए हैं। एक करोड़ का यह आंकड़ा पार करने में कुल 325 दिन लगे। इसी साल 30 जनवरी को देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जहां कोरोना के मामले एक करोड़ से ज्यादा रिपोर्ट हुए हैं। कोरोना संक्रमण मामले में अमरीका पहले पायदान पर है। भारत में कोरोना के कुल मामले 1,00,04,599 रिकॉर्ड किए गए हैं।

देश में अब तक कोरोना के 16 करोड़ टेस्ट भी पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.46% पर पहुंच गया है जो अब तक सबसे ज़्यादा है। देश में फिलहाल 3.08 फीसदी ही एक्टिव मामले हैं, जो 325 दिनों में सबसे कम है। कोरोना से मौत की दर देश में 1.45 फीसदी है जबकि पॉजिटिविटी रेट 2.14% रिकॉर्ड किया गया है।

देश में अब तक कोरोना वायरस से ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 95 लाख, 50 हजार, 712 है। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 347 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। इसके साथ ही अब तक देशभर में कुल एक लाख 45 हजार 136 लोगों की जान जा चुकी है। देश में फिलहाल तीन लाख 8 हजार 751 एक्टिव मामले हैं। अब तक देशभर में कुल 16,00,90,514 सैंपल के टेस्ट हो चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-