Breaking News

हम सिर झुकाकर-हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार :किसान सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

देश का किसान, किसानों का हित हमारे लिए सबसे ऊपर है।  प्रधानमंत्री मोदी ने आज किसान सम्मेलन में कृषि कानून को लेकर कहा कि अगर अब भी किसी को आशंका है, तो हम सिर झुकाकर-हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं। देश का किसान, किसानों का हित हमारे लिए सबसे ऊपर है। मोदी ने कहा कि 25 दिसंबर को एक बार फिर वह देश के किसानों से बात करेंगे ।

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जितना ये वादा करते हैं उतना कभी कर्ज माफ नहीं करते थे, इसका फायदा कांग्रेस के करीबियों और रिश्तेदारों को मिलता था। ये सिर्फ बड़े किसानों का कर्ज माफ करते थे और समझते थे अपना काम पूरा हो गया। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में एक बार 50 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी की बात कही, लेकिन हमारी सरकार किसान सम्मान योजना में हर साल 75 हजार करोड़ दिया जा रहा है। 

किसानों के साथ संवाद करते हुए पीएम  ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण मध्य प्रदेश के किसानों को नुकसान हुआ, आज 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं। जिसमें कोई बिचौलिया नहीं है, सीधे सरकार से किसानों को सहायता की जा रही है। साथ ही आज किसान क्रेडिट हर किसी को मिल रहा है, इससे किसानों को कर्ज के मामले में कुछ आसानी हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर पुरानी सरकारों को चिंता होती तो देश में 100 सिंचाई प्रोजेक्ट नहीं लटकते।हमारी सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर इन योजनाओं को मिशन मोड में पूरा कर रही है। सरकार किसानों की लागत कम करने में लगी है, सस्ते में सोलर पंप दिए जा रहे हैंं। 

पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार में यूरिया की दिक्कतें होती थी, लेकिन आज वो परेशानी खत्म हो गई हैं. इन लोगों के वक्त में सब्सिडी किसान के नाम पर चढ़ती थी, लेकिन लाभ किसी और को मिलता था. हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म कर सीधे किसानों के खाते में पैसा दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-