@शशांक राणा
चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलदोड़ा के पास चारधाम परियोजना के तहत कार्य कर रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबल दौड़ा के पास सुबह 3:00 बजे लगभग एक ट्रक बलदोड़ा के पास मलवा डंपिंग जॉन पर डाल रहा था। इसी दौरान सड़क पर लगी सुरक्षा दीवार ढह गई और ट्रक अलकनंदा नदी में जा गिरा। जिसमें चालक सहित 2 लोग सवार थे। दोनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। निर्माणदायी कंपनी के कर्मचारी और प्रशासन की टीम मौके पर लापता लोगों की खोजबीन कर रही है।






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal