Breaking News

भाजपा की चुनौती स्वीकार, 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं कोई बहाना मत बनाना: मनीष सिसोदिया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में मिशन यूपी अभियान का एलान कर दिया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे भाजपा के मंत्रियों की ‘उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बनाम दिल्ली के सरकारी स्कूल’ पर बहस करने की चुनौती स्वीकार है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बनाम दिल्ली के सरकारी स्कूल’ पर खुली बहस की चुनौती कल भाजपा के मंत्रियों ने दी थी। हमें यह चुनौती स्वीकार है। मैं 22 दिसंबर को खुली बहस के लिए लखनऊ आ रहा हूं। बता दीजिए कहां, कितने बजे आना है?

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किया गया आपका काम देखने का निमंत्रण भी मुझे स्वीकार है। आप 10 ऐसे स्कूलों की लिस्ट बता दीजिए जिन्हें भाजपा सरकार ने चार साल में सुधारा हो। जहां नतीजे सुधरे हों, बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में निकले हों। मैं उन स्कूलों में आपका काम देखने आना चाहूंगा।

सिसोदिया ने आगे ट्वीट किया कि खुली बहस से मुकर मत जाना। पीछे मत हट जाना। इधर-उधर की बातों में मत उलझना मैं 22 दिसंबर को लखनऊ में रहूंगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-