Breaking News

काशीपुर :महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट की वकालत की, 22 को देहरादून में बैठक

काशीपुर । उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सरिता आर्या ने टिकट वितरण में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की है। दिल्ली में कांग्रेस के उत्तराखण्ड प्रभारी देवेंद्र यादव तथा महिला प्रभारी परमिंदर कौर के साथ हुई बैठक के बाद यहां महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती आर्या ने यह बात कही।

महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में पलायन व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मुखर होकर आंदोलन की तैयारी कर रही है। 2022 के चुनावों के लिए पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के महिला व पुरुष प्रभारियों के साथ हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आगामी 22 दिसंबर को दोनों प्रभारियों द्वारा यहां देहरादून में महिला कांग्रेस की बैठक ली जायेगी। जिसके क्रम में वह प्रदेश के दौरे पर हैं।

श्रीमती सरिता आर्या ने कहा भाजपा के शासन से जनता बुरी तरह त्रस्त हैं। आने वाले चुनावों में महिलाओं को टिकट में आरक्षण के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदा से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह नेतृत्व से टिकट वितरण में उन महिला नेताओं को प्राथमिकता दें जो कि सक्षम  और सक्रिय है तथा पार्टी को जीत दिलायें।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य, आशा बिष्ट, बबीता उप्रेती, दीपिका गुड़िया, चारू चतुर्वेदी, इंदुमान कल्पना गुड़िया मीनू सहगल, कुमकुम सक्सैना राजरानी बत्रा आदि मौजूद रहीं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-