Breaking News

अल्मोड़ा :आम आदमी पार्टी में शामिल हुये जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक का जोरदार स्वागत, दर्जनों अन्य लोगों ने भी ली सदस्यता

जागेश्वर /अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी में शामिल हुये जागेेश्व मंदिर समिति  के पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट का जागेश्वर धाम पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के सामने आम आदमी पार्टी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। प्रकाश कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव भी रह चुके है। 

विगत 12 दिसंबर को दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रकाश भट्ट ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। आम आदमी पार्टी  ज्वाइन करने के बाद जागेश्वर धाम पहुंचे प्रकाश भट्ट का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई नौजवानों व जनप्रतिनिधियों ने भी आम आदमी पार्टी की सदयस्ता ली।

प्रकाश भट्ट के स्वागत समारोह के मौके पर मेहरा गांव के प्रधान सुरेश जोशी, चामी के उप प्रधान महेन्द्र चम्याल, हरीश भट्ट, आचार्य महेश भट्ट, रोहित नाथ, उमेश पाण्डे, कुलदीप चन्द्र, गोविन्द प्रसाद, अमित कुमार, हरीश भट्ट (व्यापार मंडल अध्यक्ष) जागेश्वर, दिनेश भट्ट, मेहश राम, कुशल सिंह, रवि कुमार, गोकुल प्रसाद, संजय प्रसाद, कुन्दन कुमार, हरिमोहन भट्ट ,राजन नेगी, संतोष कुमार, मिन्टू बिनराल, हिमांशु भट्ट, पं. खीमानन्द भट्ट, चन्द्रशेखर भट्ट, गंगा सिंह, दिवान सिंह वरिष्ठ नागरिकों तथा मातृ शक्ति गंगा देवी, रुपा देवी, पुष्पा, विनीता आदि ने आम आदमी पार्टी  की सदस्यता ली।

इस मौके पर बोलते हुए प्रकाश भट्ट ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने यहां की जनता को ठगने का काम किया है। और उत्तराखण्ड की जनता दोनो पार्टियों को 2022 के चुनाव में करारा जबाब देगी। कहा कि वह जागेश्वर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अण्डोली तारा पाण्डे व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-