Breaking News

डॉ. निशंक ने हरकी पौड़ी के पुनरुद्धार कार्यों का जायजा लिया

@शब्द दूत ब्यूरो

हरिद्वार। केंद्रीय शिक्षामंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी में चल रहे पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को नियत समय पर पूरा किया जाए। डॉ. निशंक ने अधिकारियों से कहा कि पुनरुद्धार कार्यों को किसी भी तरह समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार सांसद ने कहा कि हरकी पौड़ी करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। यह भारतीय संस्कृति का भी प्रतीक है। पुनरुद्धार से इसके सौंदर्य में निखार आएगा। इसके पुनरुद्धार कार्य के कारण करोड़ों लोग खुश हैं। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम कृत-संकल्प हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-