काशीपुर। व्यापारी नेता तथा कांग्रेस के सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने खुल कर आगामी मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से अपनी दावेदारी जताई है।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह आगामी चुनावों में काशीपुर से अपनी उम्मीदवारी को लेकर हाईकमान को अवगत करा चुके हैं। बॉबी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने पार्टी की की नीति एवं रीति को जन जन तक पहुंचाने का सदा प्रयास किया है। लेकिन आशीष बॉबी ने यह भी साफ कर दिया कि पार्टी हाईकमान द्वारा जिस किसी को भी कांग्रेस टिकट देना चाहेगी उसे तन मन धन व समर्पित भावना से चुनाव लड़ाया जाएगा और जिताने के लिए वह रात दिन एक कर देंगे।
बॉबी ने कहा कि कई वर्षों से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से एक ही चेहरा होने के कारण काशीपुर क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है जो होना चाहिए था। आज लोगों को जरूरत है कि विकास धरातल पर आए ना कि कागजी कार्रवाई में सिमट कर रह जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि प्रत्येक नागरिक तक कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिलता रहा था। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर चल रही हैं । आज देश का किसान सड़कों पर क्यों है केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल बिना सोचे समझे लागू तो किया गया है।
किसान बिल पर आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि जब से यह बिल लागू किया गया है किसानों को सरकारी मूल्य का हक उन्हें नहीं मिल रहा। इसके विपरीत सरकार की ओर से यह झूठ फैलाया जा रहा है कि किसान खुशहाल है। आज देश का किसान इन लोगों से पूछना चाहता है कि किसान की फसल का उनको सही मूल्य क्यों नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहां की देश में आज महंगाई चरम पर है विकास के नाम पर वर्तमान सरकार मात्र जनता को धर्म जाति की राजनीति कर देश की जनता को विकास के नाम पर झूठे सपने दिखा रही है। अब वक्त आ रहा है कि उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन की लहर के चलते कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र व प्रत्येक बूथ स्तर से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन किया है। 






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal