काशीपुर । भाजपा किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। यह बात आम आदमी पार्टी नेता ने एक बयान में कही।
आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली ने यहाँ जारी एक प्रेस बयान में कहा जबसे भाजपा की सरकार बनी हुई है तबसे पूरे देश का किसान बेहाल और बदहाली के कगार पर पहुंच गया है। आप नेता बाली ने कहा कि अपनी मेहनत से तैयार धान की उपज बेचने के लिए किसान दर दर भटक रहा है। और अगर किसी तरह उसका धान बिक गया तो उसके भुगतान के लाले पड़े हुये हैं।
आप नेता ने भाजपा सरकार के 72 घंटे में धान खरीद के भुगतान के दावे को छलावा बताया है। समय पर भुगतान न मिलने से किसानों की दीवाली भी फीकी पड गयी। उत्तराखंड में अब तक कमीशन एजेंट के माध्यम से 70 लाख कुन्तल धान खरीदवा तो लिया लेकिन किसानों का 1320 करोड़ रुपये का भुगतान फंसा हुआ है।
ऊधमसिंहनगर के 25 हजार किसानों का 24 लाख कुंतल धान जिसकी कीमत चार सौ करोड़ है में से मात्र साठ से सत्तर करोड़ रुपये का ही भुगतान हो पाया है। भुगतान न होने से किसानों को अगली फसल के लिए खाद व बीज खरीद पाना संभव नहीं है। वहीं दीपक बाली ने चिंता जताते हुए कहा कि सहकारिता विभाग धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की बात कहकर शेष बचे किसानों का धान खरीदने से इंकार कर रहा है। इससे किसानों की कमर ही टूट चुकी है।
दीपक बाली ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने सरकार से कहा कि किसानों के धान के मूल्य कि शीघ्र भुगतान किया जाये। यही नहीं जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया उसकी समुचित व्यवस्था की जाये ताकि अन्नदाता किसानों को राहत मिल सके। 





Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal