@शब्द दूत ब्यूरो
देहरादून । उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों व पर्यटकों को कोरोना के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने राज्य के मुख्यमंत्री और सासंदों से निवेदन किया है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर अत्याचार बंद करें।
हेमंत पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह कहते हैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी कृपया उत्तराखंड आने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। इस पर आप पुनर्विचार करके अपनी कमेटी के साथ कुछ नया निर्णय लें धन्यवाद। देश के अन्य राज्यों की सरकारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अत्याचार से अपनी जनता को मुक्त कर दिया है। उत्तराखंड के सभी सांसदों से निवेदन है कि कृपया इस पर आप भी अपने सक्रिय और बेहतर सांसद होने का परिचय दें। पूरे देश से पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। इनके आने से सरकार का भला तो होगा ही। उत्तराखंड मै रोजगार भी बढ़ेगा।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal