Breaking News

मुकेश अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट, टॉप अमीरों की लिस्ट में नीचे फिसले

@शब्द दूत ब्यूरो

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सितंबर तिमाही में मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम रहा, जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारी नुकसान हुआ है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के टूटने से इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारी नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी की संपदा में करीब 6.8 अरब डॉलर (करीब 50 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई है और वह दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में छठे स्थान से फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं।

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सितंबर तिमाही में मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम रहा, जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। पिछले दिनों कंपनी का शेयर 8.62 फीसदी लुढ़ककर 1877 रुपये पर आ गया। इस गिरावट से रिलायंस का मार्केट कैप 1.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया।

रिलांयस के शेयरों में गिरावट से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ एक झटके में 6.8 अरब डॉलर घट गई। इसके साथ ही वह दुनिया के धनकुबेरों की सूची में छठे से नौवें स्थान पर फिसल गए। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 71.5 अरब डॉलर रह गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-