@शब्द दूत ब्यूरो
नई दिल्ली। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीइओ अदार पूनावाला ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर कहा है कि ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन काफी किफायती होगी। भारत में वैक्सीन कब तक मुहैया होगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘दिसंबर में ट्रायल खत्म हो सकता है और भारत में जनवरी में वैक्सीन मिल सकती है। अब मैं बेसब्री से वैक्सीन ट्रायल के नतीजों का इंतजार कर रहा हूं।’
अदार पूनावाला ने कहा कि कड़वी सच्चाई को स्वीकार करना ही होगा। आज तक कभी इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि किसी वैक्सीन को बंद किया गया हो। लगातार कई वर्षों से खसरा, फ्लू, निमोनिया और पोलियो की दवाएं चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सिर्फ आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने के काम आती है और आपका बचाव करती है, लेकिन आप इससे 100 फीसदी नहीं बच सकते। पूनावाला ने कहा कि अगर कोरोना की वैक्सीन का 100 फीसदी लेवल हासिल कर भी लिया जाता है, तो भी भविष्य में इसकी जरूरत पड़ती रहेगी।
बता दें कि अदार पूनावाला ने कुछ समय पहले ट्वीट कर केंद्र सरकार से सवाल किया था। उन्होंने लिखा था, ‘क्या भारत सरकार के पास अगले एक साल के दौरान 80,000 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे? भारत में सभी के लिए टीका खरीदने और उसका वितरण करने के लिए इतनी राशि की जरूरत होगी।’ उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal