Breaking News

खास बातचीत :राजनीति आपके व्यक्तित्व की आध्यात्मिक उन्नति में बाधक है, बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने खारिज किया राजनीति में आने की संभावनाओं को

हेमंत पांडे के फेसबुक पेज पर शेयर इस फोटो से मची थी सनसनी

@विनोद भगत

राजनीति में आने से आपके व्यक्तित्व की आध्यात्मिक उन्नति अवरुद्ध हो जाती है। उत्तराखंड निवासी और जाने माने बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने दिल्ली से शब्द दूत से हुई बातचीत में ये कहा। 

दरअसल आज बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने अपने फेसबुक पेज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी पांच वर्ष पुरानी एक फोटो पोस्ट की है। मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 2022 के चुनावों को लेकर सक्रिय है। ऐसे में बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे की इस फोटो ने राज्य में सनसनी मचा दी।

शब्द दूत ने इस मामले में सीधे हेमंत पांडे से दूरभाष पर बातचीत की। बातचीत के दौरान हेमंत पांडे ने कहा कि उनकी राजनीति में कोई रुचि नहीं है। श्री पांडे ने कहा कि राजनीति में आने का मतलब आपको बुराई करना सीखना होगा। एक कलाकार होने के नाते कम से कम उनके लिये यह संभव नहीं है। आप किसी दल में जाने के बाद अपने खुद के व्यक्तित्व के आध्यात्मिक उन्नति की राह में रोड़ा बन जाते हैं। हेमंत पांडे बोले कि आपको विपक्ष की हर बात की बुराई करनी होगी। चाहे विपक्ष कोई अच्छा काम भी करे। लेकिन आपको उसमें बुराई ही तलाशनी पड़ती है। मतलब आपको अपने स्वभाव के विरुद्ध जाना होता है।

बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे यहाँ तक बोले कि राजनीति में आने के लिए आपको राक्षसी प्रवृति धारण करनी होगी। एक कलाकार सह्रदय होता है। उससे यह उम्मीद करना बेमानी है। इसलिए राजनीति की दुनिया हमारी दुनिया नहीं है। 

हेमंत पांडे ने कहा कि सामने वाली पार्टी अगर कुछ अच्छा काम कर रही है और हम उसकी तारीफ करते हैं तो आलाकमान नाराज हो जाता है। 

हेमंत पांडे बोले भाजपा सरकार के दौरान मैं बेटी बचाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर हूँ। इससे पहले कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री रहा हूँ। 

बहरहाल बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने अपने राजनीति में जाने की खबरों और अटकलों पर विराम लगा दिया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-