Breaking News

देवेंद्र फडणवीस से नाराज़ एकनाथ खड़से एनसीपी में शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कभी महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे एकनाथ खड़से शरद पवार की पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के साथ संबंधों में खटास आने के बाद खड़से ने बीजेपी से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वो एनसीपी में शामिल हो जाएंगे। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने भी साफ जाहिर कर दिया था कि एकनाथ खड़से एनसीपी में आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी चीफ शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।

बता दें कि खडसे पूर्व मंत्री एवं राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2016 में तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद में पद से इस्तीफा दे दिया था और तबसे ही नाराज चल रहे थे। ऐसा माना जाता है कि जलगांव जिले से आने वाले खडसे के फडणवीस के साथ तनावपूर्ण संबंध है।

एक समय था जब फडणवीस मंत्रिमंडल में उन्हें नंबर दो का दर्जा मिला हुआ था लेकिन 2016 में भूमि अधिग्रहण संबंधी आरोपों के चलते राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से उन्हें भगवा पार्टी में काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया।

खड़से के साथ बीजेपी के संबंधों को लेकर एनसीपी ने भी टिप्पणी की है। जयंत पाटिल ने दावा किया था कि कई लोग एनसीपी में शामिल होना चाहते हैं। खड़से पर उन्होंने कहा था, ‘एकनाथ खडसे साहब जिन्होंने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे साहेब के साथ मिलकर महाराष्ट्र में बीजेपी का विस्तार करने के लिए कई वर्षों तक काम किया, उन्होंने मुझसे कुछ समय पहले कहा था कि वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं।’ उन्होंने दावा कि राज्य के लोगों ने देखा है कि पिछले कुछ सालों से बीजेपी में खडसे के साथ ‘अन्याय’ हो रहा है, इसलिए ही वह पार्टी बदल रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 पंतनगर में नमाजी से मारपीट के मामले के आरोपी अरविन्द शर्मा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2026) रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर पुलिस ने नमाज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-