काशीपुर । समाजसेवी दीपक बाली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद तमाम लोगों ने काशीपुर में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेनी शुरू कर दी है। दीपक बाली की छवि को देखते हुए इस बार अन्य राजनीतिक दलों में बेचैनी नजर आने लगी है।
पूर्व कांग्रेस नेता रहे मनोज राय ने भी आज अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ प्रदीप शर्मा और दिनेश शर्मा ने भी दीपक बाली के समक्ष आप की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
मनोज राय और उनके साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुये दीपक बाली ने कहा पिछले बीस वर्षों से काशीपुर में विकास की गति के थम गये पहिये को पुनः चलाने के लिए लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं। 



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal