Breaking News

जो देश अमेरिका के चुनाव में दखल देगा, उसे कीमत चुकानी होगी: जो बाइडेन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस समय आखिरी गर्मागर्म प्रेसिडेंशियल डिबेट चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आमने-सामने हैं। दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। इस बीच बाइडेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी देश जो अमेरिका के चुनाव में दखल देगा, उसे कीमत चुकानी होगी, अगर वह चुने जीतते हैं तो।

बाइडेन ने कहा, ‘मैं साफ कहूंगा कि कोई भी देश, चाहें जो भी हो, अगर वो अमेरिका के चुनाव में दखल देगा तो उस देश को कीमत चुकानी होगी। उसे भारी कीमत चुकानी होगी।’ अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट से एक दिन पहले अमेरिकी प्रशासन ने चेताया कि 3 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले रूस और ईरान जनता के विचारों को प्रभावित कर सकते हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि वह आशावाद और अवसर प्रदान करेंगे, जबकि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन निराशावाद, गरीबी और पतन लेकर आएंगे। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को अब करीब 10 दिन का समय रह गया है। मतदान तीन नवंबर को होना है। ट्रम्प ने इस चुनाव को बाइडेन के 47 साल के काम बनाम अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने 47 महीनों के काम के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा, ‘पिछले 47 वर्षों से जो बाइडेन आपकी नौकरी को बाहर भेज रहे हैं, आपकी सीमाओं को खोल रहे हैं।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-