Breaking News

काशीपुर : ग्राम प्रधान ने जानलेवा हमले की आशंका जताई, पुलिस को आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी

काशीपुर । जसपुर क्षेत्र के कुंडा के ग्राम प्रधान ने सुबह-सुबह खुद पर जानलेवा हमले के आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के विरूद्ध तहरीर दी है। उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंडा के ग्राम प्रधान जावेद पुत्र शफीक ने कुंडा थाने में दी तहरीर में कहा है कि आज प्रातः आठ बजे उसके घर के दरवाजे पर आसिम पुत्र साफिया हाथ में पाटल लेकर खड़ा हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच प्रधान के ताऊ शेर अली मौके पर पहुंचे तो उन्हें गाली देते हुए बोला कि जावेद को घर से बाहर निकालो मैं उसे मार दूंगा। इस दौरान आरोपी ने शेर अली के साथ हाथापाई भी की। ग्राम प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

उधर कुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-