Breaking News

हाथरस कांड ने पूरे देश को शर्मसार किया :चौहान

काशीपुर । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड की जो घटना हुई है। उसने पूरे देश को कलंकित किया है। भाजपा के शासनकाल में इस तरह की घटनाओं की लगातार पुनरावृति हो रही है जो कि शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि वह हाथरस की नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी थी आज भाजपा के शासनकाल में नारी शक्ति का अनादर कर अपमानित करने का काम हुआ है। श्री चौहान ने कहा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की तानाशाह सरकार सत्ता के नशे में चूर है।

इन्होंने नारी शक्ति को कमजोर तथा असुरक्षित करने का काम किया है। जो हमारी बहन बेटियों को सुरक्षित ना रख सके उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है? उन्होंने कहा उन्नाव की घटना में भाजपा विधायक को भारी जद्दोजहद के बाद दोषी ठहराया गया और तब तक वह बेटी अपने पूरे परिवार को खो चुकी थी। इन भाजपा के लोगों ने हमेशा नारी शक्ति के साथ अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि हाथरस जाते हुए श्री राहुल गांधी जी को रोका गया उनके साथ धक्का-मुक्की की गई इस सरकार ने अपने कृत्य को छिपाने के लिए उस परिवार से मिलने नहीं दिया ।कांग्रेस हमेशा नारी शक्ति की आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

होली का धमाका:क्या हो गया काशीपुर जिला घोषित ! सुनते ही लोगों ने बांटी मिठाई, वर्षों पुरानी मांग

🔊 Listen to this काशीपुर। सोचिये अगर ऐसा होता कि शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-