Breaking News

ब्रेकिंग हाथरस गैंगरेप :भाजपा सांसद उमा भारती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर उठाये सवाल

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर सवालों के घेर में आई यूपी पुलिस को लेकर अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी सवाल उठाए हैं। उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए प्रशासन पर सवाल उठाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में इंसाफ की अपील की हैं। उमा भारती ने कहा है कि अगर मैं कोरोना पॉजिटिव ना होती तो आज उस परिवार के साथ वहां बैठी होती। यूपी से सांसद उमा भारती ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है मीडिया और विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने दें। हमने राम राज्य का दावा किया था।

उमा भारती ने अपने ट्वीट में लिखा, “आदरणीय योगी जी आपको जानकारी होगी मैं एम्स ऋषिकेश एम्स में भर्ती हूं। आज मेरा 7वां दिन है इसलिए मैं अयोध्या मामले में सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंच पाई। मैं किसी से मिल नहीं सकती, फोन नहीं कर सकती, लेकिन टीवी है जिससे मुझे समाचार मिल रहे हैं। मैंने हाथरस की घटना देखी, पहले तो मुझे लगा कि मैं ना बोलूं क्योंकि मुझे लगा कि आप इस संबंध में ठीक ही कार्यवाही कर रहे होंगे। लेकिन जिस प्रकार से पुलिस ने गांव के पीड़ित परिवार की घेराबंदी की है उससे विभिन्न आशंकाएं जन्मती हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-