Breaking News

भारत में पिछले छह वर्षो में कई सख्त कानून बनने से महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई :स्मृति ईरानी बोली

नई दिल्ली। भारत में पिछले छह वर्षो में महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है और कई सख्त कानून बनाये गये हैं। केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने यह बात यू एन में महिलाओं के चौथे विश्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत अपने विकास के सभी कार्यक्रमों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रहा है। देश की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि  हमने महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी है। 

कोरोना महामारी से जूझने के बावजूद भारत ने  महिलाओं की सुरक्षा और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए।  महिलाओं को चिकित्सा सहित  कानूनी, पुलिस और आश्रय सुविधाएं प्रदान करने के लिए तमाम कार्य किये। महिलाओं के लिए चौथे विश्व सम्मेलन की 25 वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत आज जीवन के सभी क्षेत्रों में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और लिंग आधारित भेदभाव के सभी रूपों को खत्म करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-