देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आम आदमी पार्टी पर गंगा नदी को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।
श्री भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी कह रही है कि हर की पौड़ी पर गंगा को स्केप चैनल (नहर) बनाकर भाजपा ने गंगा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने गंगा को स्केप चैनल बनाया था। और बाद में हरीश रावत ने खुद हरिद्वार में संतों से माफी भी मांगी थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की जनता से आम आदमी पार्टी के दुष्प्रचार में न आने की अपील की है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal