Breaking News

पटाखा फटने से बालक का चेहरा झुलसा, बगैर लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

@राहुल सक्सैना

केलाखेड़ा । अवैध पटाखा कारोबारी प्रशासन और पुलिस की अनदेखी के चलते पटाखे बेच रहे हैं। यही नहीं इन पटाखों को मासूम बच्चे बेच रहे हैं। जिससे हादसे की संभावना बनी हुई है।

यहाँ केलाखेड़ा में ऐसे ही एक घटना में पटाखा फटने से एक नाबालिग का चेहरा झुलस गया।   परिजन नाबालिग को एक निजी अस्पताल ले गए।

बता दें कि दीपावली के नजदीक आते ही अवैध रूप से पटाखों की बिक्री शुरू हो जाती है जिसके चलते लोग बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करते हैं। वही केलाखेड़ा में भी अवैध रुप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। केलाखेड़ा के रत्ना मढ़ैया निवासी वीर सिंह का 8 साल का पुत्र घर के बाहर पटाखा फोड़ रहा था कि पटाखे के तेज धमाके से उसके पुत्र का चेहरा झुलस गया । बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन एकत्र हो गए और घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल ले गये। वीर सिंह ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे लोगो पर कार्यवाही की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-