काशीपुर । इनर व्हील क्लब की ओर से यहाँ जैतपुर गाँव में तीन दर्जन से अधिक बच्चों को न्यूट्रिशन माह में फल, जूस, बिस्कुट, चिप्स तथा अन्य फ़ूड पैकेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया। सचिव प्राची अग्रवाल ने कहा कि क्लब समय-समय पर समाजोपयोगी गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक करता रहता है। इस मौके पर फेस मास्क भी बांटे गए।
प्रमुख उपस्थित सदस्याओं व पदाधिकारियों में क्लब सचिव प्राची अग्रवाल, कोषाध्यक्षा निधि अग्रवाल, आई एस ओ ऋचा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



