Breaking News

तीन मंजिला इमारत ढही, हादसे में 10 लोगों की मौत, दो दर्जन अभी भी फंसे

@शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई। मुंबई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में सुबह एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ। स्थानीय निवासी और दमकल विभाग राहत कार्य मे जुटा है। एनडीआरएफ भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलानी नामक इस बिल्डिंग के मलबे से अब तक 20 लोगों को निकाला जा चुका है।

एनडीआरएफ के प्रमुख सत्य प्रधान ने ट्वीट करके बताया कि कम से कम 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि करीब 20 परिवार इस इमारत में रहते थे। इमारत 40 साल पुरानी बताई जा रही है।

एनडीआरएफ की एक टीम ने एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में 10 लोगों ने जान गंवाई है। पांच और लोगों को रेस्क्यू किया गया है। एनडीआरएफ के मुताबिक ठाणे नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लगभग सुबह 4 बजे भिवंडी में एक इमारत गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा बचाए गए 20 व्यक्तियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20-25 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-