नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान उल्लेखनीय सेवा करने के बावजूद केंद्र सरकार की उपेक्षा से देश के चिकित्सक नाराज हैं। चिकित्सकों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के उस बयान पर नाराजगी जताई है जिसमें सरकार ने संसद में कहा था कि उसके पास कोरोना के चलते जान गंवाने वालों या इस वायरस से संक्रमित होने वाले डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ का डाटा नहीं है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, ‘अगर सरकार कोरोना संक्रमित होने वाले डॉक्टर और हेल्थ केयर वर्कर का डेटा नहीं रखती और यह आंकड़े नहीं रखती कि उनमें से कितनों ने अपनी जान इस वैश्विक महामारी के चलते कुर्बान की तो वह महामारी एक्ट 1897 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू करने का नैतिक अधिकार खो देती है। इससे इस पाखंड का का भी पर्दाफाश होता है कि एक तरफ इनको कोरोना वॉरियर कहा जाता है और दूसरी तरफ इनके और इनके परिवार को शहीद का दर्जा और फायदे देने से मना किया जाता है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal