पोखरण। दो निजी भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित तोप का बीते रोज अंतिम परीक्षण चल रहा था। इस दौरान अचानक तोप का बैरल फट गया। बैरल फटने से वहाँ परीक्षण में लगे तीन विशेषज्ञ घायल हो गये। घटना के समय पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में डीआरडीओ और सेना के अधिकारी भी मौजूद थे।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर जिले की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में यह बड़ा हादसा हो गया। परीक्षण के दौरान तोप का बैरल फटने से सेना के 3 विशेषज्ञ घायल हो गये।उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घायल हुये तीनों विशेषज्ञों को तत्काल सेना के अस्पताल में ले जाया गया। बता दें कि पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में पिछले 3-4 दिनों से तोप का परीक्षण चल रहा है। यहां देश में निर्मित 155 एमएम और 52 कैलीबर के होवित्जर टाउड तोपों को विभिन्न मानकों पर जांचा परखा जा रहा था।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal