Breaking News

काशीपुर :गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर हरीश रावत बैठे धरने पर , 11 को बेरोजगार करेंगे शंखनाद

काशीपुर ।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने आज यहां गन्ना आयुक्त कार्यालय पर सैकड़ों समर्थकों सहित धरना दिया। 

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि राज्य के किसान सरकार की किसान विरोधी नीति से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों का भुगतान जल्द करे और कर्जे माफ करे ताकि मौसमी आपदाओं से बेहाल किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने किसानों की गन्ना व अन्य फसलों के दाम बढ़ाने की भी सरकार से मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा सहित अन्य स्थानों में भी दिया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि 12 सितंबर को वह राज्य में बढ रही बेरोजगारी को लेकर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। वहीं 11 सितंबर को शाम साढ़े सात बजे पूरेे प्रदेश में बेरोजगारी  के खिलाफ शंखनाद किया जायेगा।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-