@नवल सारस्वत
काशीपुर । बहुचर्चित मारपीट मामले में एस सी एसटी एक्ट के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि माता मंदिर रोड पर पिछले माह हुई मारपीट में विजय मल्होत्रा के विरूद्ध पीड़ित ने मारपीट कर और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि विजय मल्होत्रा ने मारपीट के आरोपों से इंकार करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया था।
मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर को सौंपी गई थी। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आज नामजद आरोपी विजय मल्होत्रा को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal