Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव लिए कोई जल्दी नहीं: सलमान खुर्शीद

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को लेकर वरिष्ठ व दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को चुनने के लिये चुनाव कराने की कोई जल्दी नहीं, उसके बिना कोई आसमान नहीं टूट रहा है, जब हालात ठीक हो जाएं तब चुनाव हो सकते हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रमुख के पद पर लंबे समय तक रहने वाली सोनिया गांधी नेतृत्व के मुद्दे को सुलझाने के लिए आगे का रास्ता तय करने के बारे में फैसला करने को लेकर सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल जितिन प्रसाद ने भी अपने बयान में कहा था कि पत्र का गलत मतलब निकाला गया और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में पूरा विश्वास है। जितिन प्रसाद ने यह भी कहा था कि यह पत्र कभी भी नेतृत्व परिवर्तन की मंशा से नहीं लिखा गया।

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल शिवसेना की तरफ से बयान आया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व संभालने से रोकना देश की इस पुरानी पार्टी के अस्तित्व को ही नष्ट करने वाला सिद्ध होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-