Breaking News

नैनीताल :छह दिवसीय मां नंदा देवी महोत्सव का समापन

नैनीताल । छह दिवसीय 118वें श्री माॅ नन्दादेवी महोत्सव का आज विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से समापन हुआ। कोविड-19 के चलते अबकी बार माॅ नन्दा-सुनन्दा के डोले को नगर भम्रण करने के बजाय माॅ नन्दादेवी मन्दिर परिसर के भीतर ही परिक्रमा कराने के बाद मूर्तियों का नैनीझील में विधिवत् विर्सजन किया गया। इस मौके पर नैनीताल विधान सभा के विधायक संजीव आर्य ने भी माॅ नन्दा-सुनन्दा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व सुबह माॅ नन्दादेवी परिसर में में पूजा अर्चना हुई इस दौरान यजमान के रूप में माॅ नैनादेवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सपत्नीक शमिल हुये। ठीक 12ः15 बजे माॅ नैनादेवी के दरबार से माॅ नन्दा व सुनन्दा के डोले का मन्दिर परिसर के भीतर भ्रमण कराया गया। इस दौरान माॅ के जय कारों से मन्दिर परिसर भक्तिमय हो गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में माॅ नन्दा व सुनन्दा की प्रतिमाओं का विधिवत् रूप से नैनीझील में विसर्जन कर किया।

माॅ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिदिन आयोजित होने वाली पूजा, अर्चना एवं आरती का सजीव प्रसारण श्रद्धलुओं तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। महोत्सव एवं माॅ के डोले का सजीव प्रसारण स्थानीय ताल चैनल, यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे सजीव प्रसारण को जिला नैनीताल के अलावा देश दुनिया के लाखों श्रद्धालू माॅ नन्दा-सुनन्दा के लाइव दर्शन किये।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह, श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, डा0 मनोज सिंह बिष्ट, विमल चैधरी, देवेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंढियाल, कुन्दन सिंह बिष्ट सहित श्री रामसेवक सभा के कई पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-