Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :दस महिलाओं समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आये आज

काशीपुर। आज काशीपुर में आरटीपीसीआर लैब दिल्ली से आई सैंपल रिपोर्ट दस महिलाओं समेत 19 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कोरोना नोडल अधिकारी डा.अमरजीत सिंह साहनी ने बताया बीती 21व 22 अगस्त को भेजे गये सैपल में दस महिला समेत 19 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। जिसमें एक गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित आई है। 

मोहल्ला काजीबाग निवासी 19 वर्षीय युवती, मोहल्ला सिंघान निवासी 42 वर्षीय महिला, मोहल्ला विजय नगर निवासी 35 वर्षीय महिला, 12, 13 व 15 वर्षीय बालिका, 72 वर्षीय पुरुष, 35, 30, 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित आए हैं।

उधर श्यामपुरम निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला अल्ली खां निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, माता मंदिर रोड पंजाबी सभा निवासी 56 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय युवक, महेशपुरा निवासी दो सगे भाई 41 व 40 वर्षीय युवक, मोहल्ला नई बस्ती निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला, मोहल्ला आर्य नगर निवासी 30 वर्षीय युवक और ग्राम ढकिया नंबर-3 निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित आए हैं। डा.अमरजीत साहनी ने बताया सभी पॉजिटिव महिला पुरुषों को कोविड केयर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-