काशीपुर । उत्तराखंड में पैठ जमाने की हरसंभव कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक आडियो संदेश जारी किया है। दरअसल उत्तराखंड के लोगों को अरविंद केजरीवाल सीधे फोन कर रहे हैं।
आडियो में केजरीवाल कहते हैं कि “हेलो, कैसे हैं आप? मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूँ।, जी, जी, दिल्ली का मुख्यमंत्री ।
परिवार में किसी को कोरोना तो नहीं हुआ है? दिल्ली में तो अब काफी कंट्रोल में है कोरोना। हमन काकाफी कदम उठाए हैं इसके लिए।
फिर आडियो में केजरीवाल सीधे भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि कुछ साल पहले दिल्ली में स्थिति बड़ी खराब थी। दो ही पार्टियाँ थी कांग्रेस और भाजपा। लोग एक बार एक पार्टी को वोट दे देते थे एक बार दूसरी पार्टी को। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। फिर लोगों ने अपनी पार्टी बनाई आम आदमी पार्टी। जिसकी सरकार बनने पर स्थिति सुधरी। स्कूल कालेज सड़कों की हालत सुधरी। मुफ्त पानी मिला। बिजली मुफ्त मिली।
आगे केजरीवाल कहते हैं कि उत्तराखंड में भी अच्छे स्कूल हो सकते हैं। सड़क अच्छी हो सकती है। बिजली फ्री हो सकती है। आइये मिलकर देवभूमि को संवारें।
आज यहाँ काशीपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पार्टी के प्रवक्ता मयंक शर्मा ने यह आडियो संदेश रिलीज किया। इस अवसर पर मुकेश चावला मनोज कौशिक प्रवीण कुमार अमिताभ सक्सैना आदि मौजूद थे। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal