Breaking News

दर्दनाक हादसा :मकान गिरने से पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर

पिथौरागढ । जनपद में आज तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत पिता की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते मकान भरभराकर गिर गया। उस वक्त पति-पत्नी और बच्चे घर में सोये हुये थे। इस हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

विन विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम चैसर में आज सुबह खुशाल सिंह के परिवार के लिए मौत का पैगाम लेकर आयी। तड़के साढ़े चार बजे उनका मकान भरभराकर गिर गया। सोये हुए होने के कारण परिवार वालों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया नींद में तीन लोग दो मासूम बच्चों सहित मौत के आगोश में समा गये। 

इस हादसे में खुशाल सिंह 28 वर्षीय, उसका पुत्र धनंजय सिंह 7 वर्ष तथा 5 वर्षीय पुत्री निकिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुशाल सिंह की पत्नी निधि 25 वर्षीय गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया। इससे पहले ग्रामीण वहां इकट्ठा होकर मकान के अंदर से लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए थे। तीन लोगों की मौत  से गांव में शोक का माहौल है। घायल निधि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 पंतनगर में नमाजी से मारपीट के मामले के आरोपी अरविन्द शर्मा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2026) रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर पुलिस ने नमाज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-