Breaking News

एक्सक्लूसिव :उत्तराखंड में एक बड़े राजनीतिक धमाके की तैयारी में आम आदमी पार्टी

@विनोद भगत 

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व  प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा के दो बड़े नेता आम आदमी पार्टी में जायेंगे। उत्तराखंड में राजनीतिक उलटफेर की यह सबसे बड़ी खबर होगी। प्रदेश में आम आदमी पार्टी आने वाले कुछ दिनों में बड़े धमाके करने जा रही है। 

बता दें कि इस बार के 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी खड़े करने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। और पूरे प्रदेश से चुनाव हवा में नहीं लड़ा जायेगा। इसकी धरातल पर तैयारी भी हो चुकी है। प्रदेश का राजनैतिक स्वरूप परिवर्तित होने जा रहा है।

कल से राजनीति बदलने की विधिवत शुरूआत होने जा रही है। दरअसल एक बार कांग्रेस के तमाम नेताओं के एक साथ भाजपा में जाने से जो राजनीतिक तूफान मचा था जिसके परिणामस्वरूप राज्य से कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया ठीक वही स्थिति इस बार पैदा होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चायें तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा के दो बड़े नेता भी अगले एक दो महीनों के भीतर आम आदमी पार्टी का रूख करने वाले हैं। हालांकि कल पार्टी की ओर से कुछ महत्वपूर्ण घोषणा होने की पूरी तैयारी है। 

दरअसल आम आदमी पार्टी के 70 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की स्थिति में भाजपा का असंतुष्ट वोट कांग्रेस की ओर डायवर्ट होने की बजाय आम आदमी पार्टी की ओर डायवर्ट हो जायेगा। कांग्रेस व भाजपा के कुछ बड़े नेताओं ने इस स्थिति को देखते हुए ही आम आदमी पार्टी में शामिल होने को बेहतर माना है। वैसे भी मौजूदा स्थिति में प्रदेश का मतदाता कांग्रेस और भाजपा दोनों का शासन देख चुका है। ऐसे में नागरिकों को बेहतर विकल्प की तलाश है।

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के शासन को देखकर लोगों का रूझान भी उस ओर होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर सक्रिय आई टी सेल की ओर से उत्तराखंड में केजरीवाल को लेकर वही घिसे पिटे कमेंट जारी है। पर अब आम नागरिक आईटी सेल के एक से रटे रटाये कमेंट की भाषा को समझने लगा है। ऐसे में आई टी सेल के नियमित लोगों की टिप्पणियों पर कोई खास तवज्जो नहीं दी जाती।

कुल मिलाकर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर अपनी राजनीतिक गोटियाँ खेल रही है। राजनीतिक गोटियाँ अब तक भाजपा कांग्रेस भी खेलती आई है और सत्ता में काबिज हुई है पर 20 वर्ष के इन दोनों दलों के शासन में आम नागरिक अब ऊब चुका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-