ब्रेकिंग :अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, आधी रात में एम्स में भर्ती हुये
August 18, 2020930 Views
@शब्द दूत ब्यूरो
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बीती रात फिर अचानक बिगड़ गई है। उन्हें रात में ही एम्स में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि अमित शाह कोरोना संक्रमित हो गए थे। 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार अमित शाह को पोस्ट कोविड सिस्टम डेवलप हो गए हैं। उन्हें रात 2.30 बजे एम्स में एडमिट करवाया गया। शाह फिलहाल एम्स डायरेक्टर आर गुलेरिया की निगरानी में हैं।