Breaking News

जम्मू-कश्मीर: एक हफ्ते में तीसरा आतंकी हमला, बारामूला में पुलिस दल पर हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो

बारामूला। आज सुबह जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकी  हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं। 

हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह क्रेइरी क्षेत्र के नाका पार्टी पर खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

इस फायरिंग में सीआरपीएफ की 119 बटालियन के दो जवान घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अफसर  भी इस हमले में शहीद  हो गये ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-