काशीपुर । 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर राइजिंग फॉउंडेशन काशीपुर ने एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें ध्वजारोहण कर राष्ट्रीयगान गाया गया। एएसपी कार्यालय के पास स्थित पार्क में आयोजित इस समारोह में कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिसकर्मियों तथा पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सोशल डिस्टेंस के मानकों का पालन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य अतिथि राम मेहरोत्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, तथा विशिष्ट अतिथि मेयर श्रीमती उषा चौधरी मौजूद रहीं।
समारोह में काशीपुर के पुलिस कर्मियोंं को कोरोना वारियर्स प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया जिनमे
कुलदीप अधिकारी, मनोज देव, योगेश चौधरी , झिंगुरी भास्कर आदि शामिल थे।
काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी , विकास गुप्ता ,विनोद भगत, मुकुल ,भगीरथ शर्मा, राजेश शर्मा नवल सारस्वत,मनोज श्रीवास्तव अनिल शर्मा, फरीद, जूगनू खान, नवीन अरोरा आदि पत्रकारों को कोरोना काल मे बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 12 मेेधावी छात्र छात्राओं को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राय, उपाध्यक्ष साधना शर्मा , सचिव अनुपम शर्मा, नमिता पंत, पुलकित अग्रवाल, मनीष गोयल, सारांश, हेमा बक्शी , सोनिया डावर, कुणाल, निशा गोयल, राहुल आदि रहे ।











Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal