Breaking News

मुख्यमंत्री ने काशीपुर के उप जिला चिकित्सालय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया, आम आदमी पार्टी का आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो 

काशीपुर। विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने कहा कि  हाल में मुख्यमंत्री जी द्वारा जिस कोविड अस्पताल का रुद्रपुर में लोकार्पण किया गया है उसमें कोरोना के गम्भीर मरीजों के इलाज हेतु वेंटिलेटर और आईसीयू अभी भी सक्रिय नहीं हैं।  ऊधम सिंह नगर के गंभीर कोरोना मरीजों को अभी भी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर करना पड़ रहा है। ऐसे में इस डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के लोकार्पण का क्या लाभ जिले को हुआ? पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना से जो लड़ाई लड़ी गयी है वो पूरे देश ही नहीं विश्व के लिए मॉडल बन कर उभर रहा है और अमेरिका की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दिल्ली मॉडल का अध्ययन करने दिल्ली आ रही है। जबकि भाजपा के पदाधिकारी कहते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली में प्रयासों के कारण दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट बड़ा है। आम आदमी पार्टी काशीपुर भाजपा सरकार और पदधिकारियों से पूछना चाहती है कि जिस दिल्ली ने भाजपा को 8 सीटें दीं वहां तो अमित शाह कोरोना से निबटने में लगे हुए हैं। वहीं जिस उत्तराखंड ने 57 सीटें दीं वहां अमित शाह की नजर क्यों नहीं पड़ रही? कोरोना से लड़ाई में उत्तराखंड आज निम्न जांच दर, निम्न रिकवरी दर, वेंटिलेटर की कमी, आईसीयू की कमी से जूझ रहा है। उत्तराखंड के कितने ही जिलों में वेंटिलेटर नहीं हैं। पूरे कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल सुशील तिवारी अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है मगर न उत्तराखंड सरकार और न ही केंद्र सरकार उत्तराखंड की कोई सुध ले रही है। 

 

मयंक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा हाल में CSR फण्ड से 2 करोड़ रुपये में काशीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया है। जबकि गौरतलब है कि काशीपुर में कोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं है। काशीपुर में उप जिला चिकित्सालय है*

ये पहली बार नहीं है जब काशीपुर को मुख्यमंत्री द्वारा नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जी काशीपुर को कस्बा कह कर इस ऐतिहासिक नगरी का अपमान कर चुके हैं।* काशीपुर का उप जिला चिकित्सालय जो वर्तमान में कोरोना संकट के बावजूद अव्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। उसे मुख्यमंत्री जी द्वारा और प्रशासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बताना न सिर्फ काशीपुर का एक बार फिर अपमान करता है। बल्कि बताता है कि मुख्यमंत्री काशीपुर की 70 साल से चली आ रही जिला बनाने की मांग को दबाने के लिए और भाजपा के 18 साल से चले आ रहे विधायक जी की नाकामियों को को छिपाने के लिए काशीपुर को लगातार छोटा कस्बा दिखाना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री जी के इन प्रयासों का विरोध करती है। पार्टी आग्रह करती है कि लक्ष्मण दत्त भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे आईसीयू और वेंटिलेटर को शीघ्र सक्रिय करे व पण्डित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएं न कि एक कोविड सेंटर को कोविड अस्पताल बताकर पल्ला झाड़ लिया जाए।
इसअवसर पर  आप नेता प्रवीन कुमार, मयंक शर्मा, एच बी जोशी आदि थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-