काशीपुर। 19 जुलाई की रात आकांक्षा गार्डन मुरादाबाद रोड पर हुई लूट की वारदात का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया।
गौरव कुमार राजपूत पुत्र लाल बहादुर सिंह के घर बीती 19 जुलाई की रात छत के रास्ते घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एलईडी, बच्चों के कड़े, कीमती साड़ियां, पीतल के बर्तन आदि समेट लिया और लूट की वारदात अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
लूट की इस घटना का 10 दिन बाद आज अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में तमाम मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें सुरागरसी के लिए लगाई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर क्षेत्र के लगभग 5 दर्जन अपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के बाद सुराग हाथ लगे। बताया गया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर ढकिया गुलाबो रोड पुलिया के पास से पुलिस टीम द्वारा लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। कर्रा किए जाने पर पकड़े गए बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम गांव कासमपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद तथा हाल आकांक्षा गार्डन से आगे ढेला नदी पर फोरलेन पुल के समीप निवासी इस्लाम पुत्र शेरा, ग्राम रामनगर थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर तथा हाल उपरोक्त निवासी सलीम पुत्र हसन, यही के रईस पुत्र हनीफ, सहसपुर लोहारा जनपद बिजनौर निवासी बाबू पुत्र भूरे शाही, पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद निवासी हनीस पुत्र रहमान, काली बस्ती अल्ली खां निवासी सुहेब उर्फ़ बाबु पुत्र मोहम्मद युसूफ व् पुष्प कॉलोनी बड़े गुरुद्वारा के पीछे निवासी ताहिर पुत्र रमजान बताया। पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर लूट की एलईडी, दो सोने की रिंग, 1 जोड़ी चांदी के कड़े, दो पीतल की कटोरी, दो स्टील की कटोरी, 2 साड़ियां, एक पर्स, आधार कार्ड व पहचान पत्र बरामद करने में सफलता पाई है।
लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी, एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, अनुज त्यागी, राजू पूरी, सुनील तोमर, दीवान सिंह बोरा, गिरीश कांडपाल, सुरेंद्र सिंह, दलीप बोनाल, जरनैल सिंह के अलावा एसओजी के कांस्टेबल अमरीश, कैलाश तोमक्याल व महेंद्र सिंह डंगवाल शामिल रहे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal