Breaking News

काशीपुर :कंटेनमेंट जोन से बाहर आने पर दंपत्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

काशीपुर । कंटेनमेंट जोन से बाहर आने पर एक दंपत्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अलीगंज रोड पर पैराडाइज काालोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पैराडाइज कालोनी के आसपास के निवासियों ने सूचना दी कि पैराडाइज कालोनी के एक दंपत्ति मोहित गुप्ता तथा उनकी पत्नी श्रीमती शिवानी गुप्ता प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर किसी के घर चले गए। साथ ही उनके फोटोग्राफ भी पुलिस को उपलब्ध कराये। 

पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच की तो सूचना सत्य पाई। जिस पर दोनों के विरुद्ध आपदा अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 पंतनगर में नमाजी से मारपीट के मामले के आरोपी अरविन्द शर्मा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2026) रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर पुलिस ने नमाज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-