Breaking News

काशीपुर :आशा कार्यकर्तियों का धरना-प्रदर्शन कल से,

काशीपुर । उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन  कल से अपनी मांगों को लेकर कल 3जुलाई को धरना प्रदर्शन का एलान किया है। 

काशीपुर आशा वर्कर्स हेल्थ एसोसिएशन की अध्यक्ष स्नेहलता चौहान ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान आशा कार्यकर्तियों से तमाम काम लिये जा रहे जबक मामानदेय काफी कम है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ती का मानदेय दस हजार रुपये रूपये करने तथा सर्वे में लगी आशा कार्यकर्तियों की मृत्यु होने पर बीमा कवर राशि दिये जाने की मांग भी शामिल है। श्रीमती चौहान ने कहा कि काशीपुर की दो आशा कार्यकर्ती की मौत के बाद किसी भी अधिकारी ने उनके घर जाकर उन्हें सांत्वना तक नहीं दी। 

उधर आशा कार्यकर्तियों के इस धरना प्रदर्शन को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। 

केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने कहा है कि  सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी तथा तानाशाही पूर्ण फासिस्ट नीतियों के खिलाफ 3 जुलाई को देश भर में विरोध प्रदर्शन और 6 महीने तक असहयोग की घोषणा की है। मासा इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन करता है और इसको आने वाले समय में मज़दूर वर्ग के निरंतर, जुझारू और निर्णायक संघर्ष की तरफ ले जाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-