Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :दो महिलाओं समेत छह कोरोना पॉजिटिव मामले आये

काशीपुर।  काशीपुर में कोरोना पॉजिटिव के आधा दर्जन मरीज  मिलने से हड़कंप मच गया है। 

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि आज सुबह जो मरीज मिले हैं उनमें एक मरीज 19 वर्षीय युवती कविनगर की है जो गुडग़ांव से आयी थी ।   एक मरीज बंगाली कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक मुरादाबाद से आया था। पशुपति बिहार निवासी 20 वर्षीय युवती व 15 वर्षीय किशोर दोनों दिल्ली से आये हैं।  वहीं नैनीताल से लौटा 28 वर्ष का युवक हेमपुर इस्माइल निवासी तथा मुम्बई से लौटे 29 वर्षीय  अल्लीखां निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव मिली है।

इन छह मरीजों की पुष्टि होने के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 143 पहुंच गया है।उधम सिंह नगर जनपद मेें कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। जिले में आज छह नए मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-