Breaking News

ब्रेकिंग :गढ़वाल सभा निवासी मृतक वृद्धा के पति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी

काशीपुर । गढ़वाल सभा कालोनी निवासी मृत वृद्धा के 82 वर्षीय पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है ।बता दें कि कि दिल्ली से आये दंपत्ति यहाँ गढ़वाल सभा में अपने निवास पर होम क्वारंटाइन में थे। जिनमें पत्नी की मौत हो गई थी।

मृतका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस स्थल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल भेजे गये थे। उनमें से मृतका के पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है ।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि इसके अलावा आज सुबह एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी। उन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-