Breaking News

काशीपुर अपडेट :बाइक सवारों ने स्कूटी पर जा रही महिला का मोबाइल छीना, दोनों बदमाश पुलिस के कब्जे में

काशीपुर । गिरीताल रोड निवासी अक्षय कश्यप की पत्नी पूजा जोशी कश्यप आज देर शाम स्कूटी से अपने घर जा रही थी। स्कूटी में आगे की बास्केट में उनका मोबाइल और पर्स रखा हुआ था। इसी बीच चीमा चौराहे पर बगैर नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने चलते चलते स्कूटी की बास्केट में रखे मोबाइल पर झपटा मार कर मोबाइल छीन लिया।

अचानक हुये इस घटनाक्रम से पूजा की स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी बाइक से टकरा गई। इस दौरान दोनों बाइक सवार गिर गये और पूजा स्कूटी के साथ घिसटने की वजह से चोटिल हो गई।

इस दौरान वहाँ लोग भी इकट्ठा हो गये। और दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। पास में ही तैनात सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को दबोच लिया तथा कोतवाली में ले आये। जहाँ बाद में उपचार करवा कर पूजा अपने पति अक्षय कश्यप के साथ कोतवाली में तहरीर देने पहुंची।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-