नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मई महीने की पहली तारीख को आम आदमी के लिए अच्छी खबर आई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है।
14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ते हुए हैं। अब नई कीमतें घटकर 581.50 रुपये पर आई गई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गया है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal